समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 18 वाहनों की भिड़ंत, 7 लोग घायल

feature-top

महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक के कार को टक्कर मारने के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के चलते करीब 18 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


feature-top