अंकिता हत्याकांड : दुष्यंत गौतम पर आरोप लगाने वाली उर्मिला सनावर का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

feature-top

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP का नाम लेने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। देहरादून की CBI अदालत ने इसकी अनुमति दे दी है। दोनों परीक्षण गुजरात के गांधीनगर में होंगे। उर्मिला ने इन टेस्ट के लिए सहमति जताई है। उन्होंने इस मामले में भाजपा नेता और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर आरोप लगाए हैं, जिन्हें उन्होंने कथित VIP बताया है। गौतम ने आरोपों को खारिज किया है।


feature-top