महादेव ऐप केस : सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को बताया कि 'महादेव ऑनलाइन बुक' (MOB) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी मामले की जांच के तहत, पिछले कुछ दिनों में छह राज्यों की 33 जगहों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई इस करोड़ों रुपये के रैकेट के गिरफ्तार संस्थापक और मास्टरमाइंड, सौरभ चंद्राकर से की गई पूछताछ के आधार पर की गई है।

पिछले 5-6 सालों से गिरफ्तारी से बच रहे चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। इसके बाद 2 से 12 नवंबर तक CBI ने उससे लंबी पूछताछ की। फिलहाल वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में है, जो महादेव सट्टेबाजी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की अलग से जांच कर रही है।


feature-top