'सैंडपेपरगेट' विवाद : डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाया 'मामले को छिपाने' का आरोप

feature-top

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2018 के कुख्यात 'सैंडपेपरगेट' बॉल टैम्परिंग विवाद की जांच को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर 'मामले को छिपाने' (कवर-अप) का गंभीर आरोप लगाया है। वॉर्नर ने दावा किया है कि बोर्ड ने जांच के दौरान प्रमुख गेंदबाजों, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन से पूछताछ तक नहीं की थी, ताकि पहले से तय चुनिंदा खिलाड़ियों को ही बलि का बकरा बनाया जा सके।

उस्मान ख्वाजा की नई आत्मकथा में पूरी टीम को इस साजिश की जानकारी होने के दावे और कप्तान पैट कमिंस द्वारा इसे सिरे से खारिज किए जाने के बाद वॉर्नर के इस बयान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।


feature-top