J&K और लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के चार झटके, कोई नुकसान नहीं

feature-top

14 नवंबर को महज 11 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के चार झटके दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 से 3.9 के बीच रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इनमें से तीन झटके जम्मू-कश्मीर की चिनाब घाटी, किश्तवाड़ और डोडा में महसूस किए गए, जबकि चौथा झटका लद्दाख के लेह क्षेत्र में आया। जमीन से 5 से 15 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित रहे इन लगातार झटकों के बावजूद राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी इलाके से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।


feature-top