मेकेदातु विवाद : स्टालिन ने एकजुट रुख की मांग करते हुए सर्वदलीय बैठक की उठाई मांग

feature-top

मेकेदातु बांध विवाद के बीच DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय को पत्र लिखकर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने और कर्नाटक के खिलाफ राज्य का एकजुट रुख तय करने का आग्रह किया है। स्टालिन ने यह कदम कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा मैसूरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बांध निर्माण को लेकर दिए गए आक्रामक बयान के बाद उठाया है।

कावेरी जल को तमिलनाडु और डेल्टा क्षेत्र के किसानों के लिए 'जीवन-मरण का प्रश्न' बताते हुए स्टालिन ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार को मौन नहीं रहना चाहिए, बल्कि सभी दलों को एक साथ आकर सर्वदलीय बैठक में पारित प्रस्ताव और विधानसभा के पूर्व प्रस्ताव को एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपना चाहिए।


feature-top