पारिवारिक संपत्ति विवाद : अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित बंगला 'जलसा' आया चर्चा के केंद्र में

feature-top

अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' को लेकर परिवार में संपत्ति विवाद सामने आया है। उनकी भाभी रमोला बच्चन ने 1993 की एक 'गिफ्ट डीड' (उपहार विलेख) को चुनौती दी है, जिसके जरिए यह संपत्ति अभिनेत्री जया बच्चन के नाम कर दी गई थी। रमोला का आरोप है कि यह ट्रांसफर उनकी जानकारी या सहमति के बिना किया गया था और उन्होंने इस दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

यह मामला अब अंधेरी में 'डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज' के पास है। रमोला द्वारा पिछले सात महीनों में कई शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद, अब इस मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। रमोला, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी हैं।


feature-top