पंजाब : तरनतारन में दो बसों की भीषण टक्कर, 4 तीर्थयात्रियों की मौत और 30 घायल

feature-top

पंजाब के तरनतारन जिले में नौशेहरा पन्नुआं गांव के पास, नेशनल हाईवे 54 पर 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत चल रही दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बस ड्राइवर और दो तीर्थयात्रियों समेत कम से कम चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 तीर्थयात्री घायल हो गए। घायल हुए 30 तीर्थयात्रियों में से 18 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


feature-top