मदुरै में ₹21 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

feature-top

तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम से करीब ₹21 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनाक्षी उर्फ मीनाक्षी नचियार और मुख्य आरोपी निशांत के पिता सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मीनाक्षी की निशानदेही पर 5 किलो से अधिक चोरी के गहने बरामद किए हैं। 12 नवंबर को हुई इस चोरी का मुख्य आरोपी निशांत अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की नौ टीमें जुटी हैं।


feature-top