पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड़ संधू की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

feature-top

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कथित गैंग शूटरों दीप उर्फ दीपक सिंह और विकास ठाकुर उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेता और दिल्ली में एक कारोबारी पर फायरिंग की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार दीपक सिंह पंजाब के अमृतसर में 3 अक्टूबर को पंजाबी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड़ संधू (मधुसूदन संधू) की हत्या के मामले में भी वांछित था। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे।


feature-top