संयुक्त राष्ट्र में भारत का रुख : मृत्युदंड पर रोक के प्रस्ताव का किया विरोध

feature-top

भारत ने मृत्युदंड पर वैश्विक रोक लगाने की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। भारत ने कहा कि हर देश को अपनी संप्रभुता के तहत अपनी आपराधिक न्याय व्यवस्था और कानून तय करने का अधिकार है। भारत ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में मृत्युदंड केवल 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (Rarest of Rare) मामलों में दिया जाता है। इसके लिए न्यायिक समीक्षा और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका सहित कई कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। भारत ने वैध न्यायिक फांसी को यातना या गैरकानूनी हत्या के समान बताने का भी विरोध किया।


feature-top