यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि कांग्रेस ने 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। हालांकि, अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन मजबूत है और INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं की 17 नवंबर को बैठक होने की संभावना है।


feature-top