भारत-पाकिस्तान संबंधों में नई हलचल, तीन साल बाद पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा

feature-top

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले SCO सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होंगे, पाकिस्तान ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। मई 2025 के सैन्य टकराव के बाद यह तीन साल से अधिक समय में पाकिस्तान की ओर से भारत की पहली कैबिनेट स्तर की यात्रा होगी। यह सम्मेलन पुराना किला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।


feature-top