लद्दाख चुनाव विवाद: वांगचुक ने लगाया नजरबंद किए जाने का आरोप

feature-top

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उन्हें लेह में 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा गया है। प्रशासन ने BNSS की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर उन्हें बिना अनुमति रैली, जुलूस और सार्वजनिक सभाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित किया है। यह कार्रवाई 4 दिसंबर को होने वाले LAHDC चुनावों के विरोध के बीच हुई है। वांगचुक का दावा है कि उनके घर के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं और उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है। वहीं, लद्दाख पुलिस का कहना है कि उन्हें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घर पर रहने की सलाह दी गई है। प्रदर्शनकारी सर्दियों में चुनाव कराने का विरोध करने के साथ लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग भी कर रहे हैं।


feature-top