- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- गुरुग्राम : पटौदी में भीषण आग, ऊनी कपड़ों की 25 दुकानें जलकर राख
गुरुग्राम : पटौदी में भीषण आग, ऊनी कपड़ों की 25 दुकानें जलकर राख
15 Nov 2026
, by: Babuaa Desk
हरियाणा के पटौदी स्थित रामलीला मैदान के ऊनी कपड़ों के बाजार में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 25 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं और उनमें रखा लाखों रुपये का सर्दियों का सामान नष्ट हो गया। पटौदी और मानेसर से पहुंची दमकल टीमों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, नुकसान का आकलन और घटना की जांच की जा रही है। बाजार 4 नवंबर को शुरू हुआ था, जहां हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के व्यापारी दुकानें लगा रहे थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
