तेलंगाना BJP अध्यक्ष ने राहुल गांधी से लोकतंत्र का अपमान करने पर माफ़ी की उठाई मांग

feature-top

बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भारत में लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों की आलोचना की है। 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राव ने गांधी की इन टिप्पणियों को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में कई लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया था और लोगों के अधिकारों को दबाया गया था।


feature-top