PM मोदी ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व की 'संध्या अर्घ्य' के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छठ महापर्व के 'संध्या अर्घ्य' के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करे, और समाज में आपसी सद्भाव को और मजबूत बनाए। सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो। जय छठी मैया!”


feature-top