दिल्ली में बड़ा हादसा : पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 5 लोग घायल, राहत कार्य जारी

feature-top

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान की निचली मंजिल पर बना शेड ढह जाने से पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, इस घटना के बारे में शाम 4:40 बजे सूचना मिली, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया, "अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।"


feature-top