पंजाब : राघव चड्ढा समेत पूर्व AAP सांसदों को BJP ने सौंपी चुनावी कमान

feature-top

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने घोषणापत्र और चार्जशीट तैयार करने के लिए दो समितियों का गठन किया है। पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता वाली घोषणापत्र समिति में राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता को शामिल किया गया है। वहीं, सुनील जाखड़ की अगुवाई वाली चार्जशीट समिति में संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और सुशील रिंकू को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों समितियों में AAP छोड़कर BJP में आए कई नेता शामिल हैं।


feature-top