अखिलेश यादव ने बदला PDA का मतलब, अब 'D' का अर्थ होगा दमदार दलित

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA के नारे को नया अर्थ देते हुए इसके 'D' को अब 'दमदार दलित' बताया है। आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलित समाज के बढ़ते समर्थन के कारण PDA का यह नया स्वरूप सामने आया है।

अखिलेश ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन खो देगी। उन्होंने BJP पर संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी, पेपर लीक और सरकारी स्कूलों के बंद होने जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग कार्यक्रम में PDA का मजाक उड़ाते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताया और सपा पर निशाना साधा।


feature-top