कांग्रेस ने टाला 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम, 26 नवंबर को सभी राज्यों में निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

feature-top

कांग्रेस ने 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित अपने 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। पार्टी अब 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सभी राज्यों की राजधानियों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। इसके साथ ही पार्टी प्रत्येक मतदान केंद्र पर 'वोट रक्षक' तैनात करने की तैयारी कर रही है, जो मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच करेंगे। यह अभियान चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध के बीच आयोजित किया जाएगा।


feature-top