उत्तराखंड: मेले में मंच पर तोड़फोड़ के आरोप में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR

feature-top

उत्तराखंड के जौलजीबी मेले में मंच पर कथित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद माइक बंद किए जाने से नाराज विधायक और उनके समर्थकों ने मंच पर माइक व कुर्सियां फेंकीं।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। वहीं, विधायक हरीश धामी का आरोप है कि उन्हें जनप्रतिनिधि और मेले का अध्यक्ष होने के बावजूद बोलने का मौका नहीं दिया गया। उत्तराखंड कांग्रेस ने विधायक का समर्थन किया है।


feature-top