J&K : कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर

feature-top

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी, लतीफ भट, मारा गया, जबकि एक अन्य आतंकवादी फंस गया है। इसी इलाके में पिछले हफ्ते हुए एक हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस मुठभेड़ में सेना की आस-पास की सभी इकाइयां और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' (SOG) शामिल था।


feature-top