नवी मुंबई : प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

feature-top

नवी मुंबई के उरण स्थित वेशवी गांव में, 'प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस' के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से इन केमिकल ड्रमों में एक के बाद एक कई जोरदार विस्फोट हुए। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा और टिन की छत वाला ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।


feature-top