जनगणना 2027 : यूपी, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शुरू हुई स्व-गणना

feature-top

जनगणना 2027 के तहत उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सुविधा के माध्यम से इन राज्यों के नागरिक सरकारी कर्मचारियों के घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने से पहले ही, खुद ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य देश की आगामी जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और आधुनिक बनाना है।


feature-top