X ने ऋतब्रत बनर्जी के डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस का अकाउंट किया सस्पेंड

feature-top

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने पश्चिम बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (DTC) का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। अकाउंट पर नियमों के उल्लंघन का नोटिस दिखाई दिया। DTC ने ममता बनर्जी गुट पर संगठित तरीके से मास रिपोर्टिंग कराने का आरोप लगाया है, जबकि ममता गुट ने इन आरोपों को खारिज किया है। दरअसल, दोनों गुटों के बीच पार्टी के मूल नाम और 'फूल-घास' चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग में कानूनी लड़ाई जारी है।


feature-top