रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग की लेंगे जगह

feature-top

ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड घोषित किया गया है। आधिकारिक 007 सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी पुष्टि की गई। 40 वर्षीय पैटिनसन, डेनियल क्रेग के बाद इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जबकि इसकी पटकथा ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के निर्माता स्टीवन नाइट ने लिखी है। एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म के निर्माता होंगे। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने और 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।


feature-top