यूपी : CM योगी का बड़ा दावा, कहा - 'मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब'

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की मतदाता सूची से "हिंदू मतदाताओं के गायब होने" को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग धर्म या जाति के आधार पर मतदाताओं का रिकॉर्ड नहीं रखता है।

इससे पहले एक साक्षात्कार में, मुख्यमंत्री ने SIR (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने दावा किया कि लगभग 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता, जिनके नाम राज्य के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में थे, वे भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से गायब हैं।


feature-top