संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के रवैये पर भारत की दोटूक, चर्चा से बाहर रखने पर जताई कड़ी आपत्ति

feature-top

संयुक्त राष्ट्र और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बीच सहयोग पर एक प्रस्ताव को लेकर होने वाली चर्चाओं से नई दिल्ली और अन्य सदस्य देशों को बाहर रखने के तुर्की के "स्पष्ट और जानबूझकर लिए गए" फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है और महासभा में इस मसौदे के खिलाफ वोट दिया है। 

इराक द्वारा पेश किए गए 'संयुक्त राष्ट्र और इस्लामिक सहयोग संगठन के बीच सहयोग' संबंधी प्रस्ताव को सोमवार को एक रिकॉर्डेड मतदान के जरिए स्वीकार कर लिया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 112 देशों ने वोट दिया, 6 देशों ने विरोध में वोट किया, जबकि 39 देश मतदान से दूर रहे।


feature-top