RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से तीन दिवसीय मणिपुर दौरे पर

feature-top

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर जाएंगे। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। इस दौरान वे RSS के शताब्दी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों, 'पंच परिवर्तन' अभियान और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। भागवत संगठन के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ बैठक भी करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


feature-top