राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस : दो गिरफ्तार, ISI के तीन संदिग्ध हैंडलर चिह्नित

feature-top

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को हुए रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों महकदीप कौर (21) और देवेंद्र सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। जांच में पाकिस्तान स्थित ISI के तीन संदिग्ध हैंडलर लवली, शाह और बिट्टू चाचा के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल, 46 कारतूस और 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच के अनुसार, आरोपियों को विस्फोट के लिए 2.23 लाख रुपये मिले थे। पुलिस को उनके मोबाइल से रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाने का वीडियो भी मिला है।


feature-top