'कांग्रेस ने कमजोर किया CJP आंदोलन', अखिल गोगोई ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

feature-top

रायजोर दल के अध्यक्ष और असम के विधायक अखिल गोगोई ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलग-अलग प्रदर्शन करने से विपक्षी एकजुटता और जन आंदोलन प्रभावित हो रहे हैं। गोगोई ने कांग्रेस से स्वतंत्र जन आंदोलनों को बिना शर्त समर्थन देने या विपक्ष का साझा विकल्प तैयार करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष में बिखराव का असर 2029 के लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है।


feature-top