सोनिया गांधी के संस्मरण पर भड़कीं YSRCP और BRS, अनदेखी का लगाया आरोप

feature-top

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने इस बात पर निराशा जताई है कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उनकी पार्टियों का कोई जिक्र नहीं है। YSRCP ने आरोप लगाया कि एक समय जब कांग्रेस लगभग खत्म होने की कगार पर थी, तब उनकी पार्टी ने ही उसमें नई जान फूंकी और उसे बेहद जरूरी राजनीतिक ऑक्सीजन दी। BRS ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने कभी भी तेलंगाना के प्रति सच्चा लगाव या सम्मान नहीं दिखाया।


feature-top