कवर्धा : चिल्फी घाटी में प्रशासन ने पकड़ा 300 क्विंटल अवैध धान से भरा ट्रक

feature-top

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही बिचौलियों और तस्करों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र चिल्फी घाटी में जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 क्विंटल धान को ट्रक सहित जब्त किया है। वाहन चालक के पास धान से संबंधित वैध दस्तावेज और परिवहन अनुमति नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है, जिससे पड़ोसी राज्यों से सस्ता धान लाकर छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।


feature-top