छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में कारोबारियों पर आयकर विभाग की एक साथ छापेमारी

feature-top

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरों और व्यापारिक केंद्रों में आयकर विभाग की टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच शुरू कर दी है, जिससे स्थानीय कारोबारियों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।


feature-top