सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मिली अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि "इससे कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा।"

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस याचिका को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 17 नवंबर के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत खान को इस मामले में अंतरिम जमानत दी गई थी।


feature-top