छ.ग : ठगी के आरोप में जांजगीर BJP नेत्री संतोषी दुबे काउंसलर पद से बर्खास्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पांडेय ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक और भाजपा नेत्री व परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। कोरबा निवासी एक पीड़ित ने शिकायत की थी कि संतोषी दुबे ने काम दिलाने के नाम पर उससे मोटी रकम ली, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी महिला काउंसलर की बर्खास्तगी है, इससे पहले 13 नवंबर को इसी तरह के आरोप में भाजपा नेत्री पूजा राठौर को भी हटाया गया था। फिलहाल एसपी ने पूरे मामले की जांच डीएसपी सतरूपा तारम को सौंप दी है।


feature-top