CFO दीपक राजावत नियुक्त हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए CEO

feature-top

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की कि उसके सीएफओ दीपक राजावत को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी होगा। इस साल मार्च में आलोक सिंह के MD और CEO के पद से हटने के बाद से, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद खाली है। घाटे में चल रही यह एयरलाइन फिलहाल 108 विमानों के बेड़े के साथ रोजाना लगभग 585 उड़ानें संचालित करती है, जो 48 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं।


feature-top