चक्रवात 'अकवान' : IMD ने जारी की उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की चेतावनी, ओडिशा अलर्ट पर

feature-top

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। IMD ने पहले ही अनुमान जताया था कि चक्रवात नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करेगा।

अपने ताजा बुलेटिन में उन्होंने बताया कि यह तूफान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर अलर्ट जारी है, जबकि दक्षिणी ओडिशा के तट के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।


feature-top