दिल्ली : NIA के आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद विरोधी दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जिनमें 'सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है' पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आतंकवाद-रोधी कार्यों से जुड़ी केंद्रीय एजेंसियों और विभागों के अधिकारी, तथा कानून, फोरेंसिक और तकनीक जैसे संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।


feature-top