- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात
- जनसमस्याओं, विकास कार्यों और सुझावों पर हुई सार्थक चर्चा
छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जनसेवा और जनसंवाद को विशेष प्राथमिकता देते हुए लगातार आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आगंतुकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा विकास से जुड़े विषयों को मंत्री श्री अग्रवाल के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय परिस्थितियों और आम जनता की अपेक्षाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के माध्यम से मिलने वाले सुझाव शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जनजातीय परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना भी विभाग की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।
वहीं, प्रदेश की लोककला, लोकसंस्कृति, पारंपरिक उत्सवों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को मजबूत बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों एवं पर्यटन से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का विकास जनभागीदारी, आपसी समन्वय और सकारात्मक संवाद से ही संभव है। आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना जनप्रतिनिधियों एवं सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
