अहमदाबाद में दिलजीत के शो से पहले फायर विभाग सख्त, सुरक्षा मंजूरी रोकी

feature-top

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान 44 से अधिक इमरजेंसी एग्जिट गेट बंद मिले। 70 हजार से ज्यादा दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए फायर विभाग ने खामियां दूर होने और 19 या 20 नवंबर को मॉक ड्रिल पूरी होने तक फायर NOC रोक दिया है। आयोजन के दौरान 300 फायर एक्सटिंग्विशर, 60 फायर मार्शल और पांच इमरजेंसी वाहन तैनात रहेंगे। भगदड़ रोकने के लिए 'कोड येलो' इमरजेंसी प्लान भी तैयार किया गया है।


feature-top