महाराष्ट्र की राजनीति में फोटो कांड, शाइना एनसी के समर्थन में शिंदे

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शाइना एनसी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी। दरअसल, 18 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में शिवसेना नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान शाइना एनसी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उन पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर का अपमान करने के आरोप लगे। शाइना ने आरोपों को खारिज करते हुए आलोचकों के खिलाफ मानहानि की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


feature-top