यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सीटों पर पेंच, 334 सीटें छोड़ने को तैयार नहीं अखिलेश

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अखिलेश यादव की पार्टी ने 2022 में जीतीं 111 और दूसरे स्थान पर रही 223 सीटों समेत कुल 334 सीटें कांग्रेस को देने से इनकार करने का संकेत दिया है। इससे कांग्रेस के लिए 403 में से सिर्फ 69 सीटें बचेंगी। कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है, जबकि सपा का शुरुआती प्रस्ताव करीब 24 सीटों का बताया जा रहा है। दोनों दल 23 से 25 नवंबर के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए समितियां बना सकते हैं। अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी करेंगे।


feature-top