2032 ओलंपिक में बीच रेसलिंग को शामिल कराने की तैयारी में UWW

feature-top

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक में बीच रेसलिंग को शामिल करने का प्रस्ताव रखेगा। डकार 2026 यूथ ओलंपिक में इस खेल को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। तीन मिनट के मुकाबलों वाले इस खेल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। डकार में बीच रेसलिंग ने पहली बार यूथ ओलंपिक में जगह बनाई, जहां भारत की तानिया ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। इससे पहले यह खेल 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जगह नहीं बना पाया था।


feature-top