महादेव ऐप केस : अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

feature-top

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है, जिसके तहत रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने फरार आरोपी अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। दोनों आरोपियों के फरार रहने के चलते जांच एजेंसी ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए भी अदालत में आवेदन पेश किया है, जबकि दूसरी ओर विशाल आहुजा के सगे भाई धीरज आहुजा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इसी विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।


feature-top