छ.ग : वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, डिप्टी रेंजर से मारपीट कर फाड़ी वर्दी

feature-top

छत्तीसगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीण वनकर्मियों से भिड़ गए और मौके पर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल टीम के साथ हाथापाई की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर को थप्पड़ जड़ दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। सरकारी काम में बाधा डालने और वन अधिकारियों पर हुए इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


feature-top