केरल हत्याकांड : CBI ने फरार आरोपी रघेश उन्नीकोचन को UAE से भारत वापस लाया

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और केरल पुलिस के साथ मिलकर, 18 नवंबर 2026 को 'रेड नोटिस' वाले व्यक्ति राघेश उन्नीकोचन को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाने (डिपोर्ट कराने) में सफलता प्राप्त की है। 

केरल पुलिस द्वारा दर्ज एक हत्या के मामले में उन्नीकोचन वांछित था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह जांच के दौरान फरार हो गया था। उसके खिलाफ सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिसने उसके नाम एक ओपन-डेटेड गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।


feature-top