चक्रवात 'अकवान' ने बदली दिशा : आंध्र तट पर मंडराया खतरा, ओडिशा में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू

feature-top

चक्रवात 'अकवान' के 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है। इसके चलते दोनों राज्यों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम शुरू हो गया है और बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

पहले, चक्रवात के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच के तटों पर टकराने का अनुमान था। हालाँकि, बुधवार दोपहर को इस जगह को बदलकर नरसापुरी और पुरी कर दिया गया।


feature-top