पटियाला हादसा : भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, मलबे में धंसी दो गाड़ियां

feature-top

गुरुवार तड़के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा मेन लाइन नहर के ऊपर बना एक पुल उस समय ढह गया, जब दो ट्रक उससे गुजर रहे थे। इस घटना के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त पुल के ढांचे में फंस गए और उनमें से एक में आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे पसियाना गांव के पास हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुल गिरने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।


feature-top